विधि सेवा एवं सामाजिक उत्थान समिति द्वारा जी० आर० डी० गर्ल्स डीग्री कॉलेज के सहयोग से दिनांक 08 मार्च 2021 को जी० आर० डी० गर्ल्स डीग्री कॉलेज में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्यायाधीश श्री राजेश टंडन जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और छात्राओं को महिलाओं के लिए कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी देकर संबोधित किया और लड़कियों को शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा संरक्षण और इनसे संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा कॉलेज छात्राओं ने नुक्कड नाटक और कविताए पेश कर आज की नारी की परिभाषा बतलाई। सशक्तिकरण दिखाते हुए अधिवक्ता लता राणा जी, पी०एल ०वी० सुनीता सिंह जी, एस०आई० निधि डोबाल जी, कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह जी, समिति अध्यक्ष श्री राशिद अली जी और समिति की उपाध्यक्ष कु० मोनिका नेगी जी ने सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद अली, उपाध्यक्ष कुमारी मोनिका नेगी, समिति के सदस्य तय्यबा परवीन, शीबा कुरैशी, जसवंत आदि मौजूद रहे।
VIDHI SEVA EVAM SAMAJIK UTTHAN SAMITI
UTTARAKHAND